लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान सात चरणों में कराए जाएंगे मतदान 4 जून को नतीजे

लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान सात चरणों में कराए जाएंगे मतदान 4 जून को नतीजे 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान, 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग , तीसर फेस 7 मई को मतदान ,चौथे चरण में 13 मई ,पांचवा चरण 20 मई छठवां चरण 25 मई , सातवां और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा जिसमें 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के अंतर्गत 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा. इसी तरह से 7 मई को तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर, 20 मई को पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर, 25 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों पर, जबकि 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
पहला चरण (21 राज्यों की 102 सीटों के लिए चुनाव होगा)
20 मार्च को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी होगा.
19 अप्रैल को मतदान होगा.
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
दूसरा चरण (13 राज्यों की 89 सीटों के लिए चुनाव होगा)
28 मार्च को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी होगा.
26 अप्रैल को मतदान होगा.
असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 89 सीटों पर मतदान होगा.
तीसरा चरण (12 राज्यों की 94 सीटों के लिए चुनाव होगा)
12 अप्रैल को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी होगा.
07 मई को मतदान होगा.
असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नागर हवेली और दमन दीव की कुल 94 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
चौथा चरण (10 राज्यों की 96 सीटों के लिए चुनाव होगा)
18 अप्रैल को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी
13 मई को मतदान होगा.
आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
पांचवा चरण (8 राज्यों की 49 सीटों के लिए चुनाव होगा)
26 अप्रैल को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी होगा.
20 मई को मतदान होगा.
छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रेदश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की 49 सीटों पर मतदान होगा.
छठा चरण (7 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा)
29 अप्रैल गज़ेट नोटिफिकेशन जारी होगा.
25 मई को मतदान होगा.
बिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की कुल 57 सीटों पर मतदान होगा.
सातवां चरण (8 राज्यों की 57 सीटों के लिए चुनाव होगा)
07 मई को गज़ेट नोटिफिकेशन जारी होगा.
01 जून को मतदान होगा.
बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव
आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 7 चरणों में होंगे चुनाव।
26 विधानसभाओं में होंगे उपचुनाव
हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे।





