छत्तीसगढ़
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव से दो पूर्व मंत्रियों को भी टिकट
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने इस लिस्ट में 39 नामों का ऐलान किया है पार्टी ने छत्तीसगढ़ से 6 उम्मीदवारों को टिकट दिया है .
राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उतारा गया है. इसके अलावा जांजगीर चांपा से शिवकुमार डहेरिया, कोरबा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत को फिर से टिकट दिया गया है. इसके अलावा दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से पूर्व विधायक और कैबिनेट मंत्री रहे ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया गया है.





