अम्बिकापुर

नौकरी लगने के नाम पर 10 लख रुपए की ठगी आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर । नौकरी लगाने के नाम पर झांसे मे लेकर धोखाधड़ी करने के मामले मे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी विनोद कुमार गुप्ता उम्र 52 वर्ष साकिन मिशन चौक केदारपुर अम्बिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के जानपहचान के व्यक्ति संजय कुमार गुप्ता एवं किशोर कुमार गुप्ता द्वारा प्रार्थी की पुत्री की नौकरी लगाने के नाम पर झांसे मे लेकर जुलाई 23 मे अलग अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 10 लाख रुपये लिए गए, जिसके बाद भी प्रार्थी की पुत्री का ना ही नौकरी लगा ना ही पैसा वापस किया गया हैं, जो संजय कुमार गुप्ता एवं किशोर कुमार गुप्ता द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर प्रार्थी से 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कारित की गई हैं, मामले मे थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 74/24 धारा 420, 34 भा.द.वि.का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी संजय कुमार गुप्ता एवं किशोर कुमार गुप्ता कों तलब कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) संजय कुमार गुप्ता उम्र 54 वर्ष साकिन जेन बेकरी गली मिशन चौक केदारपुर (02) किशोर कुमार गुप्ता उम्र 54 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 सुनसुनिया रोड बाग़बहरा जिला महासमुंद का होना बताया जो आरोपियों द्वारा प्रार्थी की पुत्री की नौकरी लगाने के नाम पर झांसे मे लेकर धोखाधड़ी करते हुए 10 लाख रुपये की ठगी कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से धारा 41 (ए) सी.आर.पी.सी. के निहित प्रावधानो के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना गांधीनगर से सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक अजय तिवारी अमरेश सिंह, मनीष सिंह, अनुज जायसवाल शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button