अम्बिकापुरराष्ट्रीय
अंबिकापुर शहर में इनोवा, थार, डस्टर जैसे वाहन मे स्टंट कर रहे 5 वाहनों पर कार्यवाही, वाहन मालिकों से वसूले गए 30 हजार से अधिक जुर्माना

अंबिकापुर । अम्बिकापुर के श्रीगढ़ प्राथमिक स्कूल ग्राउण्ड में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा चार पहिया वाहन इनोवा, थार, डस्टर आदि से तेज गति व खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए विडियो वायरल किया गया था। वायरल विडियो को संज्ञान में लेकर यातायात पुलिस अम्बिकापुर द्वारा 05 वाहनों को चिन्हांकित कर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। 5 वाहनों से 30,000 से अधिक की राशि शमन शुल्क के रूप में वसूल की गई है।
भविष्य में इस प्रकार की घटना अथवा असामाजिक तत्वों द्वारा स्टंट किये जाने पर सरगुजा पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही के साथ उचित वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतवानी भी दी गई है। सरगुजा पुलिस वाहन मालिको से अपील करती है कि नाबालिको तथा बिना लाइसेंस धारी व्यक्तियों को वाहन चलाने की अनुमति ना देवें।




