ड्रोन से दवाइयों को भेजने का ट्रायल शुरू,मेडिकल कालेज अंबिकापुर से डेमो सेंपल लेकर निकले ड्रोन की उदयपुर में हुई सफल लैंडिंग..वापस सैंपल लोडकर भेजा जा रहा ड्रोन

मेडिकल कालेज अंबिकापुर से डेमो सेंपल लेकर निकले ड्रोन की उदयपुर में हुई सफल लैंडिंग हो गई है वापस सैंपल लोडकर ड्रोन को वापस अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ अन्य लोग मौजूद हैं।

ज्ञात हो कि सड़क दुर्घटना या किसी वजह से मुख्य मार्ग बाधित होने पर जरूरी दवा और सैंपल, आपाकालीन चिकित्सा सामग्री को आवश्यकता वाले स्थल तक पहुंचाने के लिए अब ड्रोन की मदद ली जाएगी. भारत सरकार ने इसे पायलट प्रोजेक्टर के तौर पर लिया है और देशभर के 650 मेडिकल कॉलेजों में मात्र 25 मेडिकल कॉलेजों का चयन ड्रोन इन हेल्थकेयर के परीक्षण के लिए किया गया है. इन 25 मेडिकल कॉलेजों में से अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ का एकमात्र मेडिकल कॉलेज है.
अधीन उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन होने से इसे अंचल के लिए बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है. भारत सरकार के द्वारा ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया के माध्यम से ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा.
शासन के द्वारा ड्रोन इन हेल्थकेयर के प्रयोग के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर का किया गया है. इसके लिए दो महिलाओं को दिल्ली में प्रशक्षिण दिया जाएगा और इन महिलाओं को ड्रोन दीदी की संज्ञा दी जाएगी.





