वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम मेंढ़ारी में तीन हाथियों के दल ने एक ग्रामीण के घर को तोड़कर खाया आलू और अनाज।

देवबर्सन सरूता। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत के ग्राम मेंढ़ारी गांव में आज रात को तीन हाथियों के दल ने अचानक एक ग्रामीण के घर को तोड़कर घरों में रखे आलू और अनाज को खाया। तीनों हाथी रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम लोधा बगरा से धमनी से होते हुरहुल के जंगल में दिन में विश्राम करने का जानकारी मिली थी । वही आज रात्रि मेंढारी के ग्रामीण हरवंश मरावी के घर को तोड़ फोड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त भी कर दिया है। ग्रामीणों ने अपने पूरे 6 के साथ घर में ही रह गया लेकिन किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है की महुआ देसी शराब के सुगंध से हाथी ने घरों के करीब आ रहा है और घरों पर हमला करना बताया जा रहा है ।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी वहीं मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और वहां के आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। वन विभाग की टीम द्वारा महुआ देसी शराब दारु बनाने से भी ग्रामीणों को मना किया गया है।
बीती रात रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम धर्मी में दो घरों को तोड़ा जहा जहां देसी शराब के सुगंध से ही बताया जा रहा है ।और वहीं रात्रि ग्राम बगरा में भी एक घर तोड़ा।





