अमेरा खुली खदान में एसीसीएल प्रबंधक और लिफ्ट्रो की मिली भगत से रोड सेल कोयला परिवहन में प्रति दिन लाखों रूपये की अवैध वसूली का मामला आया सामने

लखनपुर । अमेरा खुली खदान से प्रति दिन लगभग 40 से 50 ट्रक रोड सेल का कोयला परिवहन होता है जिसमे तीन हज़ार के दर से लगभ एक से डेढ़ लाख रुपए प्रति दिन अवैध वसुली होने के आरोप लगाया जा रहा है-
लखनपुर विकासखंड केअंतर्गत स्थित एसईसीएल का अमेरा खुली खदान मैं कोयला उत्खनन होने के साथ ही हमेशा ही अमेरा खुली खदान सुर्खियों में रहा है।
अमेरा खुली खदान में एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाहियों के कारण स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कोयला चोरी का मामला हो या भूमि अधिकरण का मामला हो या ग्रामिणो को विस्थापित करने का मामला हो या फिर एसईसीएल प्रबंधन द्वारा रोड सेल कोयल ट्रको से परिवहन में अवैध वसूली का मामला या लाखों रुपए का प्रतिदिन कोयला चोरी रोकने में बेबस और लाचार दिखती एसईसीएल प्रबंधन।

अमेरा खुली खदान में लिफ्टरो के द्वारा स्टीम कोयला मजदूरों से छटींग कर ट्रकों में लोड कराने का भी मामला आया सामने-
अमेरा खुली खदान में एसईसीएल प्रबंधक और कोयला ठेकेदारों के सांठ – गांठ और मिलीभगत कर लिफ्टरो के माध्यम से खदान में गुणात्तायुक्त स्टीम कोयल को मजदूरों के माध्यम से छटीग कराया जाता है और इसके एवज में एसईसीएल प्रबंधक को ट्रकों से अवैध वसूली कर मोती रकम दिया जाता है ।
जबकि स्टीम कोयला छटिंग करने का कोई भी प्रावधान नहीं है और एसईसीएल प्रबंधन नियम कनून को ताक में रख कर चंद सिक्कों के लालच में अमेरा खुली खदान में यह अवैध करोबार फल फुल रहा है।
रोड सेल के कोयला परिवहन में लिफ्टर एवं एसईसीएल प्रबंधक के मिली भगत से प्रतिदिन लाखों रुपए की अवैध वसूली का मामला-
अमेरा खुली खदान में खुली खदान में विगत एक महीना से रोड सेल कोयला परिवहन के नाम से एसईसीएल प्रबंधन और कोयला लोड करने वाले लिफ्टर के माध्यम से प्रति ट्रक लगभग 3 हजार रूपये की अवैध वसुली कराई जा रही है।
जिसमें मुख्य रूप से एसईसीएल प्रबंधक खदान खर्च के नाम पर दो हज़ार रुपए ट्रैकों के भाड़ा में से कटौती की जाती है वहीं ट्रैकों में कोयला लोड करने वाले लिफ्टर के द्वारा पांच सौ रुपए प्रति ट्रक से अवैध वसूली की जाती है और वही प्रति ट्रैकों को कांटा घर में कोयला तौल करने के नाम से 250 रूपये प्रति ट्रक अवैध वसूली किया जाता है और वही तिरपाल बांधने के नाम से 250 रूपये प्रति ट्रक से अवैध वसूली किया जाता है सभी अवैध वसूली को जोड़ने पर तीन हज़ार रुपए प्रति ट्रक से अवैध वसूली किया जाने का आरोप लगरहा हैं ।
प्रति दिन 40 से 50 ट्रक से लाखो रूपये अवैध वसूली करने का आया मामला –
अमेरा खुली खदान में माह जनवरी से रोड सेल का कार्य प्रारम्भ किया गया हैं जिसमे ट्रक के माध्यम से कोयला परिवहन किया जा रहा है ।
कई कंपनियों के द्वारा एसईसीएल के अमेरा खुली खदान की कोयला की नीलामी के माध्यम से कोयला लिया गया कोयला परिवहन का कार्य जनवरी माह प्रारम्भ कर एक माह हो चुके है इसके उपरांत दूसरा माह फरवरी में भी चल रहा है ।
प्रतिदिन लगभग 40 से 50 ट्रक कोयला परिवहन करते हैं जिसमे प्रति ट्रक 3 हजार रूपये की दर से अवैध वसूली किया जाता रहा है यह अवैध वसूली पूरा एक माह से धड्डले से किया जाने का आरोप एसईसीएल प्रबंधन एवं
लिफ्टर के माध्यम से अवैध वसूली करने का आरोप लग रहा हैं।
वहीं प्रति माह 30 से 40 लाख रुपए की अवैध वसूली कराने का मामला सामने आया हैं एसईसीएल प्रबंधक अमेरा खुली खदान के ऊपर यह आरोप ट्रैकों के मालिकों और चालकों द्वारा लगाया जा रहा है।
ट्रक चालकों एवं ट्रक मालिकों के ऊपर एसीसीएल प्रबंधक बनाया जा रहा है दबाव अवैध वसूली के सम्बन्ध में बोलने पर ट्रक को कर दिया जायगा ब्लेक लिस्टेड करने की धमक्की –
जब हम लोगों के द्वारा अमेरा खुली खदान में ट्रक के कुछ चालकों से चल रहे अवैध वसूली के गोरख धंधा के सम्बन्ध में पूछे जाने पर ट्रक चालकों द्वारा बताया गया कि कोयला लोड करने के नाम से लिफ्टरो के द्वारा पांच सौ रुपए लिया जाता है और अमेरा खदान में स्थित कोयला को तौल में कांटा में 250 रूपये लिया जाता है वही ट्रक में तिरपाल लगाने के नाम से भी 250 रूपये लिया जाता है और खदान खर्च के नाम से 2 हज़ार रूपये भी लिया जाता है इस सभी अवैध वसूली को जोड़ा जाय तो का प्रती ट्रक 3 हज़ार रूपये एसईसीएल प्रबंधन और कोयला ठेकेदार के मिलीभगत से लिया जाता है।उक्त जानकारी ट्रक मालिकों और चालक के द्वारा बताई गई अवैध वसूली की पुरी घटना को बताने के उपरान्त उनके मालिकों को एसईसीएल प्रबंधन द्वारा ट्रकों को ब्लेक लिस्ट करने की भी धमकी एसईसीएल प्रबंधन से आने लगी और ट्रक मालिक और चालकों के द्वारा दिए गए बयान को वापस लेने का बनाया जा रहा है दबाव।





