छत्तीसगढ़

विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अनियमित खरीदी के आरोप में सूरजपुर समेत चार जिला शिक्षा अधिकारियों को किया निलंबित

अनियमित खरीदी के आरोप पर चार जिला शिक्षा अधिकारी को सरकार ने निलंबित करने का आदेश दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सूरजपुर, मुंगेली, बस्तर, बीजापुर जिला के शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में निलंबित करने की घोषणा की
छत्तीसगढ़ में बजट सत्र के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग में खरीदी मे गड़बड़ी का मुद्दा उठा। विधायक धरमलाल कौशिक द्वारा सदन विधायक धरमलाल कौशिक ने शिक्षा विभाग द्वारा बिना टेंडर के सीधे क्रय किए जाने का मामला प्रश्नकाल में उठाया। इस मुद्दे को उठाने के बाद शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में ही स्कूल में खरीदी में गड़बड़ी के मामले में 4 जिला शिक्षा अधिकारी को निलंबित करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button