रायगढ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, अपने सामने धान का तौल करवाया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा भी की उन्होंने किसानों से पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही, मुख्यमंत्री ने कहा अंतर की राशि किसानों को जल्द मिलेगी .
मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान किसानों ने धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय कहा, धान बोनस भुगतान के लिए भी आभार जताया. किसानों से मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हित में छुट्टी के दिनों में भी धान की खरीदी होगी ,मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी भी मपवायी.




