लखनपुर

अपने ही 8 माह के बच्चे की हत्या कर फरार हुई महिला का तालाब में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सकरिया में 25 जनवरी की रात 8 माह के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर फरार हुई महिला का शव 31 जनवरी दिन बुधवार की सुबह ग्राम कुन्नी के तालाब में मिला। जिस क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।मिली जानकारी के मुताबिक फूल कुमारी चौहान पति पवन चौहान उम्र 22 वर्ष ग्राम सकरिया निवासी जो छेरता पर्व 25 जनवरी दिन बुधवार को पति के शराब पीने से तंग आकर गुस्से में महिला ने अपने 8 माह के दूध मुहे बच्चे की चाकू से गला और पेट में हमला कर बेरहमी से हत्या कर फरार हो गई थी।जिसके एक सप्ताह के बाद 31 जनवरी दिन बुधवार को ग्राम कुन्नी के तालाब में सुबह 11:00 बजे शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुचना उपरांत कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। पंचरामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा चीरघर में रखा गया है। साथ ही पुलिस के द्वारा महिला के माता-पिता को इसकी सूचना दी गई है फिलहाल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। वही संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया की प्रथम दृष्टया में पानी में डूबने से मौत हुई है यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने उपरांत ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button