तमिलनाडु में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण पर रोक? मंदिरों में संचालित कार्यक्रमों को भी रोक रही है पुलिस.. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया दावा

तमिलनाडु सरकार ने 22 जनवरी 2024 को होने वाले श्री श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है. तमिलनाडु में प्रभु श्री राम के 200 से ज़्यादा मंदिर हैं. तमिलनाडु सरकार ने मंदिरों में श्री राम के नाम पर किसी भी प्रकार की पूजा, भजन, कीर्तन, प्रसादम एवं अन्नदान की अनुमति नहीं है. पुलिस निजी तौर पर संचालित मंदिरों को भी कार्यक्रम आयोजित करने से रोक रही है. वे आयोजकों को धमकी दे रहे हैं कि वे पंडाल तोड़ देंगे. उल्लेखनीय की तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन के डीएमके का शासन है
वित्त निर्मला सीतारमण ये ट्वीट कर यह दावा किया है. हालांकि तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने वित्त मंत्री के इस दावे को बेबुनियाद बताया है.
ख़ुशी मनाने से रोका जा रहा है
निर्मला सीतारमण ने X पर पोस्ट किया, तमिलनाडु के कई हिस्सों में दिल दहला देने वाला और विचित्र दृश्य देखने को मिल रहा है. लोगों को भजन आयोजित करने, गरीबों को खाना खिलाने, मिठाइयां बाटने, ख़ुशी मनाने से रोका जा रहा है और धमकाया जा रहा है.
भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करते देखना चाहते हैं
जबकि वह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करते देखना चाहते हैं. केबल टीवी ऑपरेटरों को बताया गया है कि लाइव टेलीकास्ट के दौरान बिजली बंद होने की संभावना है. यह इंडिया गठबंधन के प्रमुख पार्टी डीएमके का हिंदू विरोधी कदम है. हालांकि फाइनेंस मिनिस्टर की ओर से कही गई इन बातों को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों ने झूठा बताया है.






