लखनपुर

पंचायत सचिव के मोटरसाइकिल में तोड़फोड़, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तराजू में एक ग्रामीण के द्वारा अपने ही ग्राम पंचायत सचिव के मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई जिसे लेकर पंचायत सचिव के द्वारा लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जरहाडीह थाना उदयपुर निवासी दीनानाथ सिंह जो वर्तमान में लखनपुर जनपद क्षेत्र की ग्राम तराजू में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं। 3 जनवरी दिन बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस सूची प्रधानमंत्री न्याय अभियान अंतर्गत हितग्राहियों के पात्रता परीक्षण के दौरान गांव के ही देवकुमार सिंह पिता बालरूप सिंह के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पंचायत सचिव के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पंचायत सचिव के मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 CF 7898 में तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। पंचायत सचिव लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिए लखनपुर पुलिस धारा 294 506 353 427 के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button