बलरामपुर

हाड़-तोड़ परिश्रम एवं पूंजी लगाने के बाद पैदा हुए धान को बेचने में हो रहा है किसानों का शोषण..खरीदी केंद्र में किसानों से अवैध वसूली.. देखें वीडियो

देवबर्सन सरुता, बलरामपुर । हाड़-तोड़ परिश्रम एवं पूंजी लगाने के बाद हुई धान की फसल को बेचने में किसानों को अपना आर्थिक शोषण कराना पड़ रहा है,अवैध वसूली का यह मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज धान खरीदी केंद्र का है, कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है । किसानों से धान बेचने का एवज में रुपए की मांग की जा रही है। कड़ी मेहनत के बाद पैदा हुए धान को बेचने जब किसान मंडी पहुंचते है तो प्रभारी और मंडी के लोगो द्वारा पैसे की डिमांड की जाती है अगर पैसे नहीं देते किसान तो उनके धान पर खराबी निकाल कर परेशान किया जाता है। पूरा मामला बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button