अम्बिकापुर
अंबिकापुर: शहर के नजदीक पहुंचा 27 हाथियों का दल, नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए आवागमन रुका

जंगली हाथियों का एक दल अंबिकापुर से महज 3 किलोमीटर दूर लुचकी घाटी तक पहुंच गया है . जंगली हाथियों के दल में 27 हाथी हैं. वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।

27 हाथियों का यह दल झारखंड से बलरामपुर होते हुए मंगलवार को सुबह लगभग 11 बजे अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग में स्थित लुचकी घाटी क्षेत्र के लालमाटी मे विचरण कर रहा है हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई लोग मोबाइल पर हाथियों पर वीडियो बनाते नजर आ रहे थे. पुलिस और वन विभाग की टीम हाथियों को शहर में आने से रोकने में लगी रही. डीएफओ तेजस शेखर अपने विभागीय अमले के साथ मौके पर मौजूद रहे। हाथियों का दल मुख्य मार्ग पार करके चेंद्रा जंगल की ओर चला गया।






