अम्बिकापुर
पिकनिक से लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर.. बाइक सवार की मौके पर मौत..गांधीनगर थाना अंतर्गत अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे की घटना

नए वर्ष वर्ष पर पिकनिक मनाकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि युवक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना गांधीनगर थाना अंतर्गत अंबिकापुर- मनेंद्रगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित कालीघाट की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजिरमा निवासी 23 वर्षीय सुजीत राय पिता सुभाष राय 1 जनवरी 2024 को नए वर्ष के अवसर पर पिलखा पहाड़ पिकनिक मनाने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से गया था। दोपहर करीब 2:30 बजे पिकनिक मनाकर वापस लौटते वक्त
अंबिकापुर से बिश्रामपुर की ओर जा रहे मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG15 DB 5711 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।





