राजस्थान 22 मंत्रियों ने ली शपथ… विधायक बनने से पहले ही प्रत्याशी ने ले ली शपथ, 5 जनवरी को होना है मतदान.. राजस्थान में ऐसा पहला मामला

लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार राजस्थान में भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्रा ने 22 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें 12 ने विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, पांच ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली। बताया जा रहा शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी नहीं पहुंची।
सांसदी छोड़ने वाले बने कैबिनेट मंत्री-भजनलाल कैबिनेट में सांसद से विधायक बने किरोड़ी लाल मीणा और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। इसके साथ मदन दिलावर, गजेंद्र सिंह खींवसर, बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी और सुमित गोदारा को भी कैबिनेट मंत्री गया है।
इसके साथ भजनलाल कैबिनेट में भाजपा विधायक संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह और हीरालाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।
विधायक से पहले बन गए मंत्री-
मंत्रिमंडल विस्तार में दिलचस्प बात यह रही है कि श्रीकरणपुर विधानसभा सीट जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के चलते चुनाव नहीं हो सका था। ऐसे में वहां से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया गया है। करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को वोटिंग होगी और आठ जनवरी को चुनाव परिणाम आएगा। चुनाव से पहले प्रत्याशी द्वारा मंत्री पद के शपथ लेने का राजस्थान मामला है इस मास्टर साहब से भारतीय जनता पार्टी ने श्री करणपुर विधानसभा सीट पर बढ़त ले ली है ।





