तेज रफ्तार ट्रैक्टर दुकान में घुसा दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा दुकान संचालक

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनकरा मोड स्थित किराना दुकान में गुरूवार की सुबह 10:30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर वाहन किराना दुकान में जा घुसा दुकान के सामने खड़े मोटरसाइकिल और दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान संचालक बाल बाल बचा। घटना घटी होने के बाद किराना दुकान संचालक को लाखों रुपए की क्षति हुई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोल्ड महिंद्रा ट्रैक्टर वाहन जो ग्राम बिनकरा से कोरजा की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर वाहन के तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मोड पर स्थित प्रभु रजवाडे के किराना दुकान में ट्रैक्टर वाहन जा घुसा दुकान के सामने खड़े मोटरसाइकल और दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गए वही दुकान संचालक बाल बचा ट्रैक्टर वाहन ग्राम कोरजा निवासी जगदीश यादव का बताया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है।





