छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की प्रथम कैबिनेट की बैठक शुरू। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक उपरांत आज अपरान्ह 3 बजे नवा रायपुर अटल नगर में प्रेसवार्ता को सम्बोधित भी करेंगे।







