प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे विष्णु देव साय..

छत्तीसगढ़ को नया मुख्यमंत्री मिल गया है प्रदेश का नया मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग से बनाया गया है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुनकुरी विधायक विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बनाए गए हैं 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके नाम की घोषणा की जाएगी. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने उनके नाम का खुलकर समर्थन किया
किसी ने भी उनके नाम का विरोध नहीं किया इसके बाद सर्वसम्मति से विष्णु देव साय विधायक दल के नेता चुने गए. इसके बाद आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला. जानकारी के मुताबिक प्रदेश में एक डिप्टी सीएम भी नियुक्त किया जाएगा जिसकी घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जा सकती है।


इससे पहले दोपहर 2 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुश भाव ठाकरे परिसर रायपुर बुलाई गई थी बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनिर्वाचित 54 विधायक के साथ-साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय जहाजरानी मंत्री तथा दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भाजपा के साथ-साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया व सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मौजूद थे।





