छत्तीसगढ़

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचा भाजपा केन्द्रीय पर्यवेक्षक दल..विधायक दल की बैठक से पहले प्रदेश कार्यालय में चल रही है महत्वपूर्ण बैठक

प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक दल प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर पहुंचा,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पर्यवेक्षकों का स्वागत किया। पर्यवेक्षक दल में अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय जहाजरानी मंत्री तथा दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भाजपा शामिल हैं। दोपहर 12 बजे से विधायक दल के बैठक होनी होनी है. विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है जिसमें भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षकगण, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया व सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button