कल हो सकता है छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान.. भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कल आएंगे छत्तीसगढ़.. दोपहर 12 से विधायक दल की बैठक
प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई दिनों से चला रहा है सस्पेंस कल खत्म हो सकता है भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक कल सुबह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं दोपहर 12 बजे से प्रदेश के नवनियुक्त विधायक दल की बैठक आयोजित है , बैठक में पर्यवेक्षकगण विधायकों से बात कर विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान कर सकते हैं।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने 8 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक दल की नियुक्ति कर दी थीं । पर्यवेक्षक दल में अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय जहाजरानी मंत्री तथा दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव भाजपा शामिल हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व आईएएस ओपी चौधरी प्रदेश के पूर्व मंत्री लता उसेंडी नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है।
बैठक के दौरान भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया और सह प्रभारी व विधायक नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे