
छत्तीसगढ़ में भगवा लहर दिखाई दे रही है, भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अब सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है, वहीं कांग्रेस के लाख जतन के बाद भी सरकार रिपीट नहीं हुई छत्तीसगढ़ मे अब तक प्राप्त रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 54 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत प्राप्त करते हुए दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस को 33 सीटों पर ही संतोष करना पड़ रहा है । इस चुनाव में कांग्रेस सरकार के कई बड़े और कद्दावर मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा है
चुनाव परिणाम जारी होने के बाद प्रदेश के वर्तमान सीएम भूपेश बघेल ने अपनी पराजय स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा देने राज भवन पहुंच गए हैं जहां वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे।




