बलरामपुर
रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज मे हाथियों का उत्पात जारी ,गांव पहुंच कर हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला

देवबर्सन सरूता रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथी गांव में पहुंचकर एक बयक्ति को कुचल कर मौत का घाट उतार दिया।
बलरामपुर जिले के फॉरेस्ट रेंज रामानुजगंज के अंतर्गत ग्राम चाकी गांव में एक हाथी ने बिफन उम्र 55 वर्ष को सुबह 5 बजे भोर में अपने मोहल्ला से एक दूसरे मोहल्ला जा रहा था उसी दौरान गांव में उत्पाद मचा रहे हाथी ने कुचल कर मौत का घाट उतार दिया ।हाथी के कुचलने से गांव में हड़कंप मच गया वहीं वन विभाग की टीम मौके में पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है ।





