बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा , रिटायर्ड आर्मी जवान की सुपारी देकर कराई गई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार..

बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमडीहा में रिटायर्ड फौजी देव कुमार निर्मलकर की मॉर्निंग वॉक पर जाने के दौरान सड़क पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी इस घटना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया था. पूरे मामले का पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने खुलासा किया है. दरअसल, दो साल पहले आर्मी से रिटायर होने के बाद देव कुमार निर्मलकर अपने गांव करमडीहा में खेती किसानी का काम करते थे. शुक्रवार की सुबह धारदार हथियार से उनके सिर पर पीछे से वार किया गया जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई.

नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी धारदार हथियार के निशान सिर पर होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या के वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. करमडिहा निवासी सुनील कुशवाहा, मुरकौल निवासी राहुल यादव सहित वारदात को अंजाम देने में शामिल एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button