अम्बिकापुर

पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी ने थामा भाजपा का दामन..मैं भाजपा प्रवेश नहीं, घर वापसी कर रहा हूँ- चिंतामणी महाराज 

अंबिकापुर । भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया। आज माता राज मोहिनी सदन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर  खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहिरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा, हम सबके लिए ये उत्सव का दिन है बहुत जल्द हम महाराज जी को मोदी जी के साथ एक मंच पर बैठाने का काम करेंगे। आगे उन्होंने संत गहिरा गुरूजी के कार्यो को याद करते हुए कहा कि देव तुल्य संत गहिरा गुरूजी ने 1956 में ही इस वनांचल में समाज की कुरीतियों के खिलाफ़ तथा समाज को शिक्षित करने के लिए संस्कृत विद्यालय खोलने की आधारशिला रखी थी यही सनातन धर्म की ताकत है। दुनिया में कई संस्कृतियाँ आई और मिट गई पर सनातन संस्कृति अब भी फल फूल रहा है। 
इस अवसर पर कॉंग्रेस से भाजपा में आए कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने कहा कि मैं भाजपा में प्रवेश नहीं कर रहा बल्कि घर वापसी कर रहा हूँ। कॉंग्रेस से टिकट कटने के बाद मुझे समझ आया कि राजनीति में करना क्या है। मैंने विधायक रहते सामरी के प्रत्येक गाँव का दौरा किया था परंतु फिर भी कॉंग्रेस ने टिकट काट दिया, इससे मेरे संत समाज के लोग बहुत नाराज हुए और फिर संत समाज के कहने पर ही मैंने आज भाजपा जॉइन किया है इसलिए समाज के संरक्षण की जवाबदारी भी पार्टी की है। आगे उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लागु और बिगु का जिक्र करते हुए कहा कि लागु किसान नगेशिया समाज के वो क्रांतिकारी थे जिन्हें आजादी से पूर्व यहाँ के राजा महाराजाओं ने खौलते तेल में डालकर मार डाला था तथा उसकी हड्डियों को इसलिए दिखाते थे ताकि कोई उनके खिलाफ़ आवाज़ न उठा सके। मैंने सैकड़ों साल बाद नगेशिया समाज को क्रांतिकारी लागु किसान की वही अस्थियां उन्हें दिलाई जिसका सम्मान सहित अंतिम संस्कार उन्होंने किया। आज आदिवासी समाज इसलिए मेरे साथ है। इस अवसर पर लखनपुर नगर पंचायत के कॉंग्रेस पार्षद अमित बारी तथा ग्राम अंधला के पूर्व सरपंच मोर ध्वज सिंह ने भी भाजपा में प्रवेश किया जिसका प्रदेश प्रभारी ने माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने तथा आभार प्रदर्शन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने किया। इस अवसर पर भाजपा संभागीय चुनाव प्रभारी झारखण्ड विधायक अनंत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, कमल भान सिंह, सिद्घनाथ पैकरा, ओमप्रकाश जायसवाल, अभिमन्यु गुप्ता, राम किशुन सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, गेंद बिहारी पैकरा, प्रशांत त्रिपाठी, हरपाल सिंह, देवनाथ पैकरा, अंबिकेश केशरी, फूलेश्वरी सिंह,मधुसूदन शुक्ला, संतोष दास, रूपेश दुबे, कैलाश मिश्रा, विवेक दुबे, विश्वविजय तोमर, संजीव वर्मा, शानू कश्यप, रविंद्र भारती, हरविंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button