अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की लहर, भाजपा की सरकार बनना तय है- बाबूलाल मरांडी

अंबिकापुर।
आज स्थानीय कला केंद्र मैदान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के मुख्य आतिथ्य, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं जिला चुनाव प्रभारी डॉ आशा लकड़ा, झारखंड विधायक एवं संभागीय चुनाव प्रभारी अनंत ओझा के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भाजपा ने विशाल आमसभा का आयोजन किया। सरगुजा जिला के अंबिकापुर, लुण्ड्रा तथा सीतापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन पश्चात आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में जिले के कोने कोने से भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे थे।
आमसभा को संबोधित करते हुए झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब-जब भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है तब तब विकास होता है और जब-जब कांग्रेस की सरकार बनती है तब केवल लूट और भ्रष्टाचार की चर्चा होती है। जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो उसे राज्य के गरीबों को न्याय और अधिकार कभी नहीं मिल सकता। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने पिछले 5 सालों में छत्तीसगढ़ को केवल लूटा है। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाया था परंतु छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार व झारखंड की जेएमएम सरकार दोनों ने कोयला, दारू और बालू लूट मचा कर अपनी जेबें भरी हैं। ऐसी लुटेरी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है।
इस अवसर पर डॉक्टर आशा लकड़ा ने कहा कि बढ़ाना है देश और समाज को आगे बढ़ाना है तो भाजपा को लाना होगा, सरगुजा की जनता परिवर्तन चाहती है, अब 17 नवंबर को जनता इस पर मोहर लगाएगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा कि पिछले 5 साल में सरगुजा में किए गए भ्रष्टाचार के आरोपी केवल भूपेश बघेल नहीं बल्कि अमरजीत भगत और प्रेमसाय भी हैं, कांग्रेस ने तीन में से दो मंत्रियों को टिकिट दिया है, अब सरगुजा की जनता को दोनों मंत्रियों को हरा कर घर में बैठाना है।
इस अवसर पर लुण्ड्रा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी प्रबोध मिंज ने कहा कि ये न्याय और अन्याय की लड़ाई है, भ्रष्टचारी कांग्रेस के खिलाफ तीनों भाजपा प्रत्याशी मैदान में हैं और जनता के आशीर्वाद से हम ये लड़ाई जीतेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए अंबिकापुर विधानसभा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर विधानसभा में अपना एक काम गिनाएं जिससे आम जनता को गर्व हो, विधायक के रूप में पूरे पांच साल जनता से दूर रहे, जनता के दुःख दर्द से उनको कोई लेना देना नही था, वो तो अपनी कुर्सी की लड़ाई में लगे रहे। जनता इस बार सबक सिखाएगी।
रिसोर्स पर सीतापुर विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने कहा कि मेरे सीतापुर विधान सभा में सुंदर पहाड़ियां, सुंदर झरने, नदी, खेत सब है, परंतु यहां के पूर्व विधायक ने जनता के छल कर सीतापुर को लुटा है, इसीलिए सीतापुर के भाई बहनों ने एक सैनिक को खून से पत्र लिख कर जनता की सेवा करने के लिए बुलाया है।
कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमलभान सिंह विजयनाथ सिंह, प्रभात खलखो, देवनाथ पैकरा तथा अरुणा सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने तथा आभार जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ने प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर अखिलेश सोनी, ज्योति भ्रमर, लाल शौर्यजीत सिंह, अनूप सिंहा, राजकुमार बंसल, विनोद हर्ष, डी के पुरिया, रोशन गुप्ता, विकास पांडे, विजय व्यापारी, संतोष दास, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, राजाराम भगत , गोपाल राम, काशीनाथ तिवारी, सावित्री जयसवाल, मनोज गुप्ता, मधुसुदन शुक्ला, रामकेश्वर राजवाड़े, अनिल सिंह, गोपाल सिन्हा, अंकित जयसवाल, विश्वविजय तोमर, राजेंद्र जयसवाल, रजनीश पांडे, श्रावण दास, रज्जू राम, बालनाथ यादव, महेंद्र सिंह, वैभव सिंह, संतोष द्विवेदी, दीपक तोमर, अंशुल श्रीवास्तव, वीरविक्रम सिंह, हरमिंदर टिन्नी, विशाल गोस्वामी, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा, देवकी त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में मंडल, बूथ तथा शक्तिकेंद्रो से आए भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button