उदयपुर

बिखरे हुए लोगों को समाज के मंच पर लाना हम सब का कर्तव्य: देवनारायण यादव, सर्व यादव समाज केदमा के बैठक में लिए गए समाज हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय, जब तक गांव-गांव के एक एक व्यक्ति को वन पट्टा नहीं मिल जता हैं तब तक लड़ाई जारी रहेगी

डाँड़गांव ।उदयपुर विकास खंड में केदमा वन क्षेत्र में सर्व यादव समाज का बैठक 15अक्टूबर को रखा गया जिसमें वन क्षेत्र केदमा,केसमा, मरैया ,मंत्रिगा सहित ब्लाक के अन्य गांवों से सर्व यादव समाज के लोग सैकड़े के संख्या में पहुंचे हुए थे।इस सामाजिक बैठक में मुख्य अतिथि एस एन यादव प्रदेश संरक्षक ,कार्यक्रम अध्यक्ष देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि बसंत यादव मीडिया प्रभारी सरगुजा के विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।बैठक को देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष ने संबोधित कर कहा कि इस कलयुग में धन बल के बाद जन बल में ही शक्ति है।जो सगठित होकर किसी भी हक एवं न्याय के लड़ाई को हम जीत सकते हैं।समाज पिछड़ा नहीं बल्कि बिखरा हुआ है।हम सब का कर्तव्य है समाज के बिखरे लोगो को एक मंच पर लाना है और सभी लोग कदम से कदम मिला कर समाज हित में समाज को आगे बढ़ाने का काम करे हम सब लोग आप लोंगो के एक आवाज में सुख दुःख में हमेशा साथ खड़े रहेंगे।यह दुर्भाग्य है कि अभी भी हमारे समाज के वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों को वन अधिकार पत्र नहीं मिल पाया ।शासन प्रशासन के लापरवाही से जब तक एक एक व्यक्ति को वन अधिकार पत्र नहीं मिलता है तब तक ये लड़ाई ब्लाक, जिला प्रदेश स्तर पर जारी रहेगा आने वाले समय में आप सब संगठित हो जाये ताकि हजारों के संख्या में हम लोग ब्लाक एवं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर सके। समाज से संबंधित जो भी समस्या है उसका सर्वे कर ले सभी महत्वपूर्ण समस्याओं को लेकर को लेकर जिला प्रशासन को चुनाव के बाद ज्ञापन सौंपा जायेगा।अब सभी एक एक सदस्यों का कर्तव्य है कि गांव गांव घर घर जा कर समाज को संगठित करने का काम करे।समाज को नशा मुक्ति से मुक्त,करना ,दहेज प्रथा अभिशाप मुक्ति दिलाने का काम आप सब लोगों का हैं।आजादी के75 साल बाद भी लाखों की संख्या में समाज के लोग जिले प्रदेश में निवास करते हैं लेकिन समाज के लोगों को किसी भी दल से सम्मान एवं नेतृत्व का अवसर नहीं मिला जो दुःख हैं। समाज आने वाले दिनों में सरकार से जाती जनगणना की मांग जोर शोर से करेगा ।एस एन यादव प्रदेश संरक्षक ने संबोधित कर कहा है कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों को अपने बच्चों को पढ़ाना जरूरी है समाज का कोई बच्चा शिक्षा से दुर ना रहें ये आप सब लोगों की जबाबदारी हैं।गरीब होनहार बच्चों का पढ़ाई खर्च समाज एक एक रुपये उठायेगी।सब को मिल कर समाज का काम करना है। बसंत यादव ने समाज को संबोधित कर कहा कि गरीब बेटियां की शादी के लिए हम सब समाज के लोग तैयार है।सब लोग चन्दा इकट्ठा करके गरीब बेटियों को शादी के लिए मदत करेंगे।इसके अलावा समाज में गरीब तबके के लिए जो पैसे के आभाव में ईलाज नहीं करवा पा रहे हैं उनका भी समाज मदत करेगा।सबसे पहले परिवार फिर समाज फिर कोई दल आता है।आप समाज के लिए एक जुट होकर काम करे।समाज के लोग अंतिम समय में चार कंधा देकर अंतिम यात्रा तक पहुचाने का काम करते हैं।इसलिए समाज से जुड़ कर रहिये समाज आपके साथ हर सुख दुःख में खड़ा रहेगा और आने वाली पीढ़ी भी इससे प्रेरणा लेगी।इसके अलावा डीएन यादव, चंद्रबसू यादव, आद्या यादव, भोला यादव, ऐशनाथ यादव अन्य लोगों ने सामाजिक एकता पर बल दिया और सब लोगों को मिल कर समाज हित में काम करने की बात कही है। इस अवसर पर एस एन यादव, देव नारायण यादव, बसंत यादव, रामपुकार यादव, डीएन यादव चंद्रबसू यादव, ऐश नाथ यादव, कृपाल यादव, राकेश यादव, हीरालाल यादव, सहदेव यादव, ननका यादव, चमरू यादव,सुख्खू यादव,भागीरथी यादव, लखन यादव, भोला यादव,पथरमणि यादव, मनीष यादव,संदीप यादव, रामकुमार यादव,पनचमेश्वर यादव, कलिंदर यादव, रुद्र यादव,मोती यादव, भागीरथी यादव,तीरथ यादव सुना यादव, गौतम यादव,राजेश यादव, मुरारी यादव सहित सैकड़ों के संख्या में यादव समाज के लोग बैठक में उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button