बलरामपुर

मूसलाधार बारिश से बह गई सड़क, रामानुजगंज से उत्तर प्रदेश और वाड्रफनगर से झारखंड आवागमन प्रभावित..

नंदू यादव । बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश से रामानुजगंज वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर महावीरगंज गांव में आज मंगलवार की सुबह सड़क बह गई. यह सड़क उत्तरप्रदेश और झारखंड दो राज्यों को जोड़ता है. यह सड़क के नीचे से उडो नदी बहती है बगल में एक पूल भी है. बारिश का पानी यहां जमा होने से सड़क बीच से धंस गई और बड़ा गड्ढा निर्मित हो गया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है. वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है. इस मामले पर कार्यपालन अभियंता एसके गुप्ता ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर तत्कालिक मरम्मत कार्य किया जा रहा है.

उत्तरप्रदेश और झारखंड दो राज्यों को जोड़ने वाली सड़क बही

यह सड़क रामानुजगंज को उत्तरप्रदेश से और वाड्रफनगर को झारखंड से जोड़ती है. इस सड़क के बहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दुसरे रास्ते से घूमकर जाना पड़ रहा है. सड़क के किनारे से नदी का पानी बहने के कारण बीच से मिट्टी खिसकने से सड़क धंस गई और बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा निर्मित हो गया लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए रूट को डायवर्ट किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button