बलरामपुर

महाभारत सीरियल में श्रीकृष्ण का रोल निभा चुके नीतीश भारद्वाज का रामानुजगंज में हुआ भव्य स्वागत।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज गांधी मैदान में संस्कार भारती संस्था के द्वारा आयोजित कार्यक्रम हमारी संस्कृति हमारी पहचान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में आकर मन में बड़ी प्रसन्नता हो रही है. यह प्रदेश घने जंगल पहाड़ और खनिज संपदा से भरा-पूरा है. यहां के लोग बड़े धार्मिक प्रवृत्ति के है. भाजपा उम्मीदवार रामविचार नेताम भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

ब्राह्मण समाज ने भेंट की श्रीमद्भागवत गीता

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के द्वारा अभिनेता नीतीश भारद्वाज को श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया गया जिसे उन्होंने सहृदयता से स्वीकार किया इस मौके पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नंदकुमार पाण्डेय, विपिन पाठक, मनोज तिवारी, सूर्यमणि पाण्डेय, सच्चिदानंद तिवारी, विनय पाण्डेय, लवकेश पाण्डेय, विनायक मिश्रा मौजूद रहे.

नीतीश भारद्वाज रहे आकर्षण का केंद्र

सुप्रसिद्ध अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में भगवान कृष्ण का काफी मशहूर किरदार निभा चुके हैं. टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में भगवान कृष्ण का का किरदार निभाने के बाद नीतीश भारद्वाज को पूरे देश दुनिया में ख्याति मिली थी. आज भी उनके द्वारा निभाए गए भगवान कृष्ण के किरदार की सराहना और चर्चा होती रहती है. साथ ही विष्णु पुराण धारावाहिक में भगवान श्रीहरि विष्णु और परशुराम का किरदार भी निभा चुके हैं.

अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने धर्मपरिवर्तन के मुद्दे पर कहा, पहले पशु-पक्षियों का कराएं धर्म परिवर्तन..

महाभारत धारावाहिक के कृष्ण का किरदार निभा चुके नीतीश भारद्वाज ने रामानुजगंज के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान धर्मपरिवर्तन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले यहां के जंगल में जाएं और पशु-पक्षियों का धर्मपरिवर्तन कराएं. उनकी भी संस्कृति है. पशु-पक्षियों प्राणियों वनस्पतियों वनसंपदा प्रकृति की सभी का एक धर्म है. इनमें से किसी का धर्मपरिवर्तन करके दिखाएं.
कार्यक्रम में देव रूपों से सुसज्जित बालक-बालिकाओं ने भी प्रस्तुति दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button