लखनपुर

दिन दहाड़े गुदरी बाजार के पास एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार ग्रामीण महिला से लूट का मामला जांच में जुटी पुलिस।

लखनपुर । नगर के भीड़ भाड़ वाले इलाके गुजरी बाजार के पास छुट्टे पैसे मांगने को लेकर  ग्रामीण महिला के साथ लुट की घटना सामने आई है।
वहीं गौरतलब बात यह है की 1 सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना सामने आई है जो आज जन चर्चा का विषय बना हुआ है ।
व्यापारियों की सूचना के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है और कई जगह का सीसीटीवी फुटेज खघाल रही। वही पीछले 7 सितंबर को अंधला निवासि ग्रामीण वृद्ध महिला से छुट्टी पैसे मांगने को लेकर दो हज़ार की लूट हुई थी। तो वही 12 सितंबर दिन मंगलवार को इस स्थान पर अमदला निवासी ग्रामीण वृद्ध महिला के साथ 2हज़ार की लूट हुई है। एक हफ्ते के भीतर गुजरी बाजार के पास या दूसरी घटना हुई है। जो जन चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानमती पति ननकी राम उम्र 60 वर्ष ग्राम अमदला निवासी जो सीमेंट छड़ खरीदी और इलाज कराने पांच हज़ार रूपये घर से लेकर ग्रामीण बैंक और पैसा निकालने पहुंची। पैसा नहीं होने के बाद ग्रामीण महीला पैदल गुजरी चौक  हनुमान मंदिर के पास पहुंची इसी दौरान एक युवक मिला और उससे जान पहचान बढ़ाया इसी दौरान महिला ने उसे युवक से बोला कि वह डॉक्टर के पास इलाज करने जा रही है।युवक ने भी कहा कि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद दोनों वहां से एक साथ प्रतीक्षा बस स्टैंड की ओर आने लगे युवक ने उसे 2 हज़ार रूपये का छुट्टा पैसा मांगा जैसा ही वह महिला पैसा निकाली हाथ से पैसा लेकर युवक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद ग्रामीण वृद्ध महिला ने इसकी जानकारी आसपास के व्यापारियों को दी। व्यापारियों ने तत्काल इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी पुलिस पेट्रोलिंग  टीम मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button