लखनपुर

कंटेनर ने बाइक सवारों को मारी ठोकर एक युवक की मौत दूसरे की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी

लखनपुर । अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लहपटरा में 10 सितंबर दिन रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे कंटेनर ने बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सुपुर्द किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक श्याम नारायण रजवाडे पिता जगदीश राजवाड़े उम्र 30 वर्ष ग्राम बैलखारिखा थाना दरिमा निवासी जो अपने साथी विश्वनाथ राजवाड़े के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 CR 0330 में सवार होकर अंबिकापुर से लखनपुर की ओर आ थे जैसे ही बाइक सवार लहपटरा के पास पहुंचे बिलासपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे कंटेनर क्रमांक NL 01AE 7837 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को जोरदार ठोकर मार दी। सर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने पर श्याम नारायण राजवाड़े की मौके पर ही मौत हो गई। विश्वनाथ रजवाडे के सर एवं हाथों पैरों में गंभीर चोटे आई जिसे तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और लखनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने उक्त कंटेनर और बाइक वाहन को कब्जे में लेकर लखनपुर थाना लेकर आए और मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से गांव सहित क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button