स्कूल और शासकीय उचित मूल्य दुकान के हैंडपंपों को भी लोगों ने नहीं छोड़ा, पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण..

देवबर्सन सरुता । बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिकुंडा में विधायक मद, 15 वां वित्त, गौण खनिज मद से पचपन हैंडपंपों का खनन कराया गया साथ ही पीएचई विभाग के द्वारा पचास हैंडपंप का खनन कराया गया लेकिन अब यहां 20-22 हैंडपंपों का उपयोग गांव के कुछ लोग निजी तौर पर सबमर्सिबल लगाकर अपने खेतों की सिंचाई के लिए कर रहे हैं जिससे गांव में रहने वाले अन्य लोगों के लिए पेयजल की समस्या खड़ी हो रही है.
आपको बता दें कि एक माह पहले ही ग्राम पंचायत में प्रस्ताव पारित कर समिति का गठन किया गया एवं जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि समिति के द्वारा सबमर्सिबल पंप को निकलवाने का कार्य करेंगे लेकिन अब एक माह से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अब तक हैंडपंपों से सबमर्सिबल नहीं निकलवाया जा सका है जिससे ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है यहां पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है.
स्कूल और उचित मूल्य की दुकान का हैंडपंप भी नहीं छोड़ा
गांव में स्कूल और शासकीय उचित मूल्य की दुकान के भी हैंडपंप खनन कराया गया है. जो की उस में भी कुछ लोगो के द्वारा सबमर्सिबल पंप लगा कर सिंचाई किया जा रहा हैं वही स्कूल के बच्चों को दूसरों के घरों में जाकर पानी पीना पड़ता है.
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सूरज गुप्ता ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है आपके द्वारा जानकारी मिली है विधायक मद, 15 वां वित्त और गौण खनिज के मद से लगभग पचपन हैंडपंप का हैंडपंप का खनन कराया गया है. जिसमें अगर ऐसा स्थिति पाया गया तो जांच कर कार्रवाई किया जाएगा.
इस संबंध में जब पीएचई विभाग के अभियंता से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत में लगभग पचास हैंडपंप का खनन कराया गया है. जिसमें आपके द्वारा जानकारी दिया गया है कि ग्रामीणों के द्वारा हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगाकर निजी उपयोग किया जा रहा है.
ग्राम पंचायत त्रिकुंडा के सरपंच शिवकुमार राम से इस संबंध में बात किया गया तो उन्होंने इस संबंध में बताया कि हम सभी हैंडपंपों में लगाए गए सबमर्सिबल को निकलवाने की व्यवस्था कर रहे हैं.
इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि प्रस्ताव पारित कर समिति का गठन किया गया है. सभी सबमर्सिबल को निकलवाने का कार्य करेंगे..





