जर्जर भवन में संचालित हो रहा त्रिकुंडा थाना, नये भवन की महसूस हो रही आवश्यकता..


देवबर्सन सरुता । बलरामपुर जिले का त्रिकुंडा थाना जिले का सबसे बड़ा थाना क्षेत्र है. इसके बावजूद अब तक थाना के लिए भवन का निर्माण नहीं हो सका है. वहीं 2008 में छोटा रैन-बसेरा बनाया गया था जिसमें आज भी थाना का संचालन किया जा रहा है. थाने के भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है. यहां हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. छोटे-छोटे कमरों में थाना का संचालन हो रहा है और हल्की बारिश में भी थाना का छत टपकने लगता है. बारिश के दौरान थाने के सभी कार्य ठप्प पड़ जाते हैं. विभाग के जिम्मेदार लोगों को इस मामले पर संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य कराने अथवा नये भवन का निर्माण कराने कि व्यवस्था करनी चाहिए. आपको बता दें कि इस थाना भवन का निर्माण फरवरी 2007 में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के द्वारा कराया गया था.
भवन निर्माण कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पत्राचार किया गया है. लोक निर्माण विभाग से संपर्क कर भवन का जल्द ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा.
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एनके सूर्यवंशी ने इस संबंध में जानकारी दी है.





