बलरामपुर

बलरामपुर जिले में गणेश पूजा की तैयारियां शुरू।

नंदू यादव ।गणेश चतुर्थी का त्यौहार अब नजदीक आ गया है. मूर्तिकार गणेश प्रतिमा बनाने में जुटे हुए हैं. आकर्षक प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं. कोरोना काल के बाद इस बार डिमांड बढ़ी है जिससे मूर्तिकारों को कमाई की उम्मीद है. बलरामपुर जिले में गणेश पूजा की तैयारियां शुरू हो चुकी है. मूर्तिकारों का पूरा परिवार मूर्तियों को तैयार करने में जुटा है. इस बार 19 अगस्त को गणेश पूजा है.

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में कई ऐसे मूर्तिकार हैं जो पिछले कई पीढ़ियों से इसी व्यवसाय में लगे हुए हैं और मूर्ति बनाकर बेचने का काम करते हैं.
कोरोना महामारी के कारण त्यौहारों के सीजन में लोगों का उत्साह कम हो गया था हालांकि अब धीरे-धीरे फिर से सबकुछ पटरी पर लौट रहा है.

बलरामपुर के केरवाशीला गांव में रहने वाले मूर्तिकार दीपांकर कहते हैं कि यह उनका पैतृक व्यवसाय है. इसी से जो कमाई होती है उससे अपने परिवार का भरण-पोषण और गुजारा करते हैं. ऑर्डर मिलने पर ही बड़ी मूर्तियां बना रहे हैं. मार्केट में जैसी मूर्तियों की डिमांड है वैसी मूर्तियां भी बना रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button