नहर में डूबने से 2 वर्षीय मासूम की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर । सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला में रविवार की शाम नहर में डूबने से 2 वर्ष मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच की जांच में जुटी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक तिरकेला निवासी सुरेश तिर्की की 2 वर्षीय बच्ची आराधना तिर्की अपने 7 वर्षीय भाई अकास और 4 वर्षीय बहन के साथ घर में थी।घर के सभी सदस्य खेत में रोपा लगाने गए हुए थे। मृतिका बच्ची के भाई बहन खेलते खेलते सो गए दो वर्षीय मासूम घर से 50 मीटर की दूरी पर खेलते खेलते नहर मेड़ में चढ़ी और नहर में गिरी गिरने से सर में चोट आई और नहर के पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जब परिजन घर पहुंचे तो दोनों बच्चे रो रहे थे। और आराधना तिर्की के कहीं चले जाने की बात कही उसके बाद उसके पिता द्वारा बच्ची की खोजबीन शुरू की गई तो नहर के बेशर्म झाड़ में पैर फसा देखा और उसके शव को नहर से निकाल कर घटना की सुचना कुनी पुलिस को दी। कुन्नी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर 7 अगस्त दिन सोमवार को शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सुपुर्द करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।





