अम्बिकापुर

सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ की बैठक हुई संपन्न सितंबर माह के पहले सप्ताह में कराई जाएगी द्वितीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

अम्बिकापुर सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा गांधी स्टेडियम के नवनिर्मित मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम हॉल में संघ की अहम बैठक आयोजित की गई संघ के सचिव नावेद खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन के निर्देशानुसार सितंबर माह के पहले सप्ताह में द्वितीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता को आयोजित कराने के निर्देश प्राप्त हुए है । जिसकी मेज़बानी सरगुजा जिला टेबल टेनिस संघ करेगा तय किया गया जिसमे पूरे छः गढ़ राज्य से 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे उसी तारतम्य में संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और उसकी तैयारियों की सम्पूर्ण रुप रेखा को संघ के अध्यक्ष श्री द्वितेंद्र मिश्र ने गंभीरता से लेते हुए संघ के सभी सदस्यों को बताया और आयोजन को बेहतर और सफल रूप से आयोजित कराने निर्देशित किया। बैठक में सर्वप्रथम पुराने कार्यकारिणी के अध्यक्ष अभिषेक गर्ग व कोषाध्यक्ष जावेद हसन को भी सम्मानित किया गया व संघ से सभी सदस्यों द्वारा वर्तमान अध्यक्ष श्री द्वितेंद्र मिश्र जी का पुष्प गुच्छ व हार माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में नए विद्यालयीन/ महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को इस खेल से जोड़ने सभी विद्यालय महाविद्यालय में इस खेल का प्रचार प्रसार करने निर्णय लिया गया और बच्चों को खेल की गतिविधि से जोड़ने व खेल मैदान की ओर रुझान बढ़ाने विशेष प्रयास करने चर्चा की गई । बैठक में टेबल टेनिस के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रट्सप सिंह रावत, जे एस चंदेल, हितेंद्र नापित, प्रयाग केडिया, प्रताप सिंह, नासिर खान, संजीव गर्ग, प्रदीप दुबे, जावेद हसन, नितिन पालोरकर,वैभव शर्मा, नितिन जयसवाल, अनमोल बारी अखिलेश दानखेडे, रोहित चौहान,नाजिम खान, अजय सिंह,सावन जयसवाल,विकास बेहरा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button