छत्तीसगढ़

ईडी ने छत्तीसगढ़ की आईएएस ऑफिसर रानू साहू को किया गिरफ्तार

ईडी ने छत्तीसगढ़ की आईएएस ऑफिसर रानू साहू को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही ईडी ने मनी लांड्रिंग का नया मामला दर्ज किया है. कल ईडी ने रानू साहू समेत छत्तीसगढ़ में कई कारोबारियों और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के यहां छापेमारी की थी.

इस दौरान रानू साहू के घर तीसरी बार रेड हुई थी. इससे पहले उनके यहां कोयला खनन में लेवी घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग में रेड हो चुकी है. इतना ही नहीं उनके पति आईएएस जेपी मौर्या के यहां भी रेड हो चुकी है.

आपको बता दें कि रानू साहू रायगढ़ की कलेक्टर रह चुकी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button