लखनपुर

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर वृद्ध की हुई मौत जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित नवापारा में गुरुवार की रात लगभग 7:45 बजे बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी जिससे साइकिल सवार 65वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई लखनपुर पुलिस के द्वारा 21 जुलाई दिन शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खयाल राम चौधरी पीता पवन साय उम्र 65 वर्ष निवासी निवासी अमगसी निवासी नवापारा चौक से साइकिल में सवार होकर अपने घर अंमगसी जा रहा था नेशनल हाईवे 130 नवापारा में मोहनपुर की ओर से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 15 CL 0302 कि चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी जिससे साइकिल सवार अचेत अवस्था में वही पड़ा रहा। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस 108 के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित किया गया शुक्रवार की सुबह लखनपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई लखनपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द करते हुए। मोटरसाइकिल वाहन को कब्जे में लेकर पुलीस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button