अम्बिकापुर

सर्व यादव समाज ने मुख्यमंत्री एवं सरगुजा कलेक्टर का किया धन्यवाद ज्ञापित, समाज के सामुदायिक भवन के लिए भूमि की प्रक्रिया की पूर्ण एवं पचास लाख रुपये किया जारी

सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के द्वारा 20 अप्रैल को स्वाभिमान रैली कर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित सभी भाजपा काग्रेस के बड़े नेता मंत्री कार्यक्रम मे शामिल हुए थे ।सर्व यादव समाज के मांग पर मुख्यमंत्री मंत्री ने समाज केसभी मांगो को मानते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया था।जी पर सभी मांगो को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरा करते हुए भूमि आवंटन की प्रक्रिया कलेक्टर द्वारा पुरा किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 50 लाख रुपये समाज के नाम पर जारी किया है सर्व यादव समाज के लोगों को सामुदायिक भवन हेतु बाबू पारा अम्बिकापुर में गौरव पथ रोड के किनारे 17 डिसमिल शासकीय भूमि शीघ्र आवंटन करने एवं पचास साल रुपये भवन निर्माण के लिए पैसा देने की घोषणा की गई थी।जिस पर मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के द्वारा पहल कर दो माह के भीतर ही सारी प्रक्रिया पुर्ण कर शीघ्र आदेश जारी करने का पहल किया गया है ।समाज के सामुदायिक भवन के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रियापूर्ण करने के साथ साथ भू भाटक की राशि जमा कर दी गई है। एवं छत्तीसगढ़ शासन से पचास लाख रुपये जारी किया गया है।इसके अलावा कलेक्टर के पहल पर समाज के लोगों को वन पट्टा हेतु जानकारी मंगाई गई है जिस पर कार्यवाही चल रही है।डेयरी उत्पाद संस्करण सरगुजा में खोलने के मांग को भी पुरा कर एएस आदेश जारी किया गया है।जिसे लेकर आज सर्व यादव के संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव, महासचिव संतोष यादव, ब्लाक अध्यक्ष मोती यादव सर्व यादव समाज सरगुजा के मीडिया प्रभारी बसंत यादव, कमलेश यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुंदन को धन्यवाद ज्ञापित कर गुलदस्ता भेट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button