अम्बिकापुर

लघु सिंचाई योजना के तहत हो रहा निर्माण कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट जगह-जगह आई दरारें ,विभागीय अधिकारियों व ठेकेदार की मिलीभगत से गुणवत्ता विहीन हो रहा निर्माण सर्वेयर और विभाग के अधिकारी पत्रकारों के साथ कर रहे हैं अभद्रता पूर्वक व्यवहार निर्माण कार्य स्थल में सूचना पोर्टल नहीं लगाया गया , ब्लॉक के कृषि अधिकारी निर्माण कार्य से बेखबर, ग्रामीणों ने जांच कर उचित कार्यवाही की मांग-

लखनपुर । क्षेत्र में कृषि विभाग के द्वारा जल संग्रहण के नाम से शासन के लाखों रुपए को लगाया जा रहा है चुना विरोध करने पर ग्राम वासियों को धमकाने की बात आ रही है सामने-

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम माजा में कृषि विभाग के द्वारा लघु सिंचाई योजना के तहत कुआ नुमा स्टाफ डैम का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने से पूर्व शुरुआती बरसात रहें कुआ नुमा स्टॉफ डेम की ऊपरी में दरारें पड़ गईं हैं। इस संबंध में ज़िला कृषि विभाग के आला अधिकारियों से पूछे जाने पर जानकारी देने में आनाकानी नहीं दी जा रही है।
रसूक व दबंगई के दम पर यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
निर्माण कार्य स्थल में नागरिक सूचना पटल नहीं लगाए जाने से ग्रामीण निर्माण कार्य से बेखबर हैं। और ग्रामीणों को निर्माण कार्य की जानकारी नहीं है। जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। तो वहीं ग्रामीणों ने सूक्ष्म जांच करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है। ग्राम के सरपंच सचिव उपसरपंच सहित ग्रामीणों का आरोप है कि कृषि विभाग को विगत वर्ष पूर्व शासकीय भूमि पर लघु सिंचाई योजना के तहत निर्माण कार्य कराए जाने को लेकर प्रस्ताव दिया गया था।परंतु रसूख और दबंगई के दम पर यह निर्माण करें पट्टे की भूमि पर कराया जा रहा है। यही नहीं निर्माण कार्य स्थल पर दबंगाइयों के द्वारा क्षेत्र के मीडिया कर्मियों को फोटो खींचने पर भी मना किया जा रहा है तथा ग्रामीणों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य में कार्य कर रहे श्रमिकों को 18 दिवस से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है जिसे लेकर श्रमिकों में रोष व्याप्त है।

वही गौरतलब बात यह है कि क्षेत्र में कृषि विभाग के द्वारा कई ऐसे जल संग्रहण नामक तालाब अथवा स्टॉप डेम का निर्माण किया जा रहा है जिससे नाही पत्रकारों को और ना ही ग्राम वासियों को इसकी जानकारी दी जा रही है किस योजना के अंतर्गत और किस मद से निर्माण कार्य किया जा रहा है पूछे जाने पर अधिकारियों द्वारा जानकारी देने से साफ इनकार किया जा रहा है जिससे स्पष्ट होता है कि उक्त कार्य में कितना भ्रष्टाचार है जिसे जानकारी देने के बजाय पत्रकारों में ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार लगातार किया जा रहा है।

“”””” श्रमिकों को नहीं हुआ मजदूरी भुगतान”””””

निर्माण कार्य में काम कर रहे श्रमिकों से इस संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा गया कि यह क्या बन रहा है उन्हें जानकारी नहीं है। 18 दिनों से कार्य करने के बाद भी 1 दर्जन से अधिक महिला पुरुष श्रमिकों को मजदूरी भुगतान नहीं किया गया है जिसे लेकर रोष व्याप्त है।

लखनपुर कृषि विभाग के अधिकारियों निर्माण कार्य से बेखबर

लखनपुर कृषि विभाग के अधिकारियों से ग्राम माजा में लघु सिंचाई योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा कहा गया कि हमें इस संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है यह निर्माण कार्य जिला कृषि कार्यालय से कराया जा रहा होगा।

निर्माण कार्य स्थल से सूचना पटल गायब

निर्माण कार्य स्थल पर सूचना पटल नहीं लगाया गया है जिससे क्षेत्र के लोगों को निर्माण कार्य के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है।

-कृषि सहायक संचालक (डी डी ओ) पीएस दीवान-

इस संबंध में जानकारी पूछे जाने पर एडीओ से जानकारी उपलब्ध कराने की बात कहकर फोन काट दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button