पति की पिटाई के बाद भागते हुए महिला की गिरकर हुई मौत… शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को किया सुपुर्द..जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम लब्जी जामापारा में 30 मई दिन मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे गिरकर महिला की मौत हो गई। 31 मई दिन बुधवार को कुन्नी पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लब्जी जामापारा निवासी विनोद राम मझवार जो मंगलवार की सुबह गांव में ही काम करने गया हुआ था शाम 6:00 बजे लौटा तो घर में कोई नहीं था 4 माह के बच्चे को लेकर उसकी पत्नी संगीता बाई उम्र 25 वर्ष जो दिन भर घर से बाहर थी। रात 8:00 बजे घर पहुंची। घरेलू विवाद पर विनोद राम मझवार और पत्नि संगीता बाई में विवाद हो गया विवाद होने उपरांत पति विनोद राम के द्वारा संगीता बाई को लाठी-डंडे से मारा गया जिससे महिला वहां से भागी और गिरकर पत्थर से चेहरा टकरा गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना कुन्नी पुलिस को दी गई । पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है साथ ही मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है वहीं इस संबंध में पुलीस से बात करने पर उनके द्वारा बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि आखिर महिला की मौत कैसे हुई।





