लखनपुर

25 वर्षीय स्टाफ नर्स ने दवा का किया सेवन हुई मौत

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा में 26 मई दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे निजी नर्सिंग होम की 25 वर्षीय स्टाफ नर्स ने अज्ञात कारणों से कलोरा क्वीन दवा का सेवन कर लिया जिसे उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरती पिता बंधन राम जाति कुमहार उम्र 25 वर्ष ग्राम कोरजा थाना लखनपुर निवासी जो अंबिकापुर निजी नर्सिंग होम में स्टाफ नर्स का कार्य करती थी।गुरुवार को अपने घर आई हुई थी 26 मई दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4 बजे अज्ञात कारणों से अत्यधिक मात्रा में क्लोरा क्वीन दवा का सेवन कर लिया परिवार जनों को जानकारी होने पर गंभीर स्थिति में तत्काल निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा 7बजे घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी ।घटना के बाद से परिवारजनों सहित गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। 27 मई दिन शनिवार को लखनपुर पुलिस शव को कब्जे मि लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button