छत्तीसगढ़

बिहार के चारा घोटाला की तरह छत्तीसगढ़ में गौठान घोटाला..

अंबिकापुर । pभाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने अंबिकापुर नगर के भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के चारा घोटाला की तरह छत्तीसगढ़ राज्य में भी गौठान घोटाला हुआ है।गौठान के माध्यम से कांग्रेस सरकार अपने लोगों को अब्लाईज कर उसमें भारी भ्रष्टाचार किया गया  है।आज गौठान की हकीकत यह है कि वहां शैड के नाम पर कुछ नही है, और तो और पानी भी चालू नहीं है,चारा का भी कहीं अता पता नहीं है।जैविक खाद का भी नामोनिशान नहीं है।

श्री नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरे प्रदेश में 10 हजार गौठान बनाए हैं जो सरकारी रिकॉर्ड में भी है,इसमें करीब 13 सौ करोड़ रुपए गायों की देखभाल व रखरखाव के नाम पर खर्च किया गया है। कांग्रेस की फितरत रही है कि कैसे भ्रष्टाचार किया जाए इसके लिए वह योजना बनाते हैं।गौमाता जिस पर हमारी आस्था है उनके लिए भी बनाई गई योजना को कांग्रेस सरकार ने नहीं बख्शा।

श्री नेताम ने कहा कि मुख्यमंत्री का जब प्रवास होता है तो ट्रैक्टर के माध्यम से गौठान में गोबर खरीद कर भरा जाता है।स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दुसरे जगह से पैकिंग कर के जैविक खाद जमा किया जाता है उसका भी पैसा अभी तक उन्हे नहीं मिला। कई जगह मजदूरों का भी भुगतान बकाया है।नेताम ने कहा कि 300 गाय हर गौठान में रहने चाहिए लेकिन 30 गाय भी नहीं है।वाहवाही लेने व छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर कांग्रेस सरकार इसमे भारी भ्रष्टाचार कर रही है।सरपंच व जनप्रतिनिधियों पर दबाव डालकर 14वें वित्त का पैसा एवं नरेगा के काम को डायवर्ट किया गया है।

नेताम ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए गौठानों पर जा रहे हैं उसका वीडियो बना रहे हैं एवं जनता के सामने सच्चाई ला रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब गौठानों की तरफ रूख किए तो प्रशासन हरकत में आई वहां फर्जी रूप से मजदूरों को खड़ा कर गोबर खरीदी दिखाया जा रहा है।कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के संसाधन कोयला में भी भारी अनियमितता की है।राशन घोटाला भी अभी सामने आया है।नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सरगुजा का सर्वागीण विकास तो नहीं हुआ पर कुछ नेताओं का जरुर सर्वांगीण विकास हो रहा है।

राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम से पत्रकारों द्वारा प्रश्न किया गया कि साढ़े 4 साल बाद ही भाजपा को गौठान क्यों याद आया? प्रश्न के संदर्भ में श्री नेताम ने कहा कि भाजपा ज्वलंत मुद्दों को हमेशा से उठाते आई है,हमने शराब घोटाला का मुद्दा भी उठाया,उसके बाद पीएम आवास को लेकर आवाज उठाई। अभी ज्वलंत मुद्दा गौठान का है जिसे भाजपा उठा रही है। इसके बाद तेंदूपत्ता खरीदी का मामला भी भाजपा द्वारा उठाया जाएगा।प्रेस वार्ता के दौरान सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव,पूर्व सांसद कमल सिंह मरावी, भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, अंबिकेश केशरी,अभिमन्यु गुप्ता,हरपाल सिंह भामरा, संतोष दास, रूपेश दुबे,अभिषेक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button