लखनपुर

कुंवरपुर बांध में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की हुई मौत परिवार में पसरा मातम

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 मई दिन गुरुवार की शाम लगभग 5:00 कुंवरपुर बांध में नहाने के दौरान 9 वर्षीय मासूम की मौत हो गई घटना के बाद परिवारजनों में मातम पसर गया प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीरज पिता तारिक लाल कवर उम्र 9 वर्ष ग्राम कसकेला जिला सूरजपुर निवासी जो अपनी मां जमुना पति तारीक लाल के साथ विगत दिनों पूर्व झाड़ीपुर अपने नानी के यहां आया हुआ था। शाम लगभग 4:00 बजे नीरज अपने साथी जयकिशन पिता दयाराम उम्र 12 वर्ष के साथ बकरी चराने जा रहा हूं कहकर कुंवरपुर बांध की ओर गया हुआ था। इसी दौरान नीरज अपने साथीं जय किशन के साथ कुंवरपुर बांध में नहाने के लिऐ उतरे नहाने के दौरान वह डूब गया डूबने के बाद जय किशन उसे खोजने ढूंढने लगा पीछे से पहुचे रवि किशन उम्र 10 वर्ष दिव्यांश उम्र 9 वर्ष भी मौके पर पहुंचे पहुंचे जय किशन ने सारी बातें बताई और तीनों मिलकर उसे पानी के अंदर ढूंढने लगे नीरज को पानी से निकाल कर कंधे में उठाकर उसकी मां जमुना के पास ले गए और घटना के संबंध में जानकारी दी तत्काल परिजनों के द्वारा नीरज को उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर विवेक भटनागर के द्वारा उसे मृत घोषित किया गया है । तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं घटना के बाद से परिवारों में शोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button