सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत हुए सर्वे के सत्यापन एवं पूर्णता जांच हेतु एसडीएम ने लिया बैठक

सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप के निर्देशानुसार एसडीएम श्रीमती शिवानी जयसवाल ने 26 अप्रैल दिन बुधवार को लखनपुर जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के तहत हुए सर्वे के सत्यापन एवं पूर्णता जांच हेतु हल्का पटवारी रोजगार सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की बैठक ली। बैठक उपरांत सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के तहत हुए सर्वे के सत्यापन एवं पूर्णता के जांच हेतु लखनपुर व उदयपुर ब्लाक में हल्का पटवारी रोजगार सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ग्राम वार ड्यूटी लगाई गई। तथा निर्धारित तिथि 27 से 28 अप्रैल को संबंधित ग्राम में ग्रामीणों की उपस्थिति में सर्वे वाचन कर पूर्णता एवं सत्यता का सत्यापन करने दिशा निर्देश दिए है। इस दौरान लखनपुर तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर सहित हल्का पटवारी रोजगार सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।





