लखनपुर

बारातियों से भरी पिकप दुर्घटनाग्रस्त ,11 वर्षीय बालक की मौत , 6 घायल, 3 की हालत गम्भीर होने पर अंबिकापुर रेफर

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 अप्रैल दिन सोमवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे बरातीयो से भरी पिकअप वाहन जजगा मंदिर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बासेन से ग्रामीण सीजी 14 mf 1823 पिकप वाहन में मेंड्रा बारात में शामिल हुऐ। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसेन वापस आने के दौरान पिकअप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप वाहन सड़क किनारे पलटी खाते हुए खेत में जा खड़ी हुई। घटना के बाद 6 लोग घायल हो गए तत्काल एंबुलेंस 108 को फोन किया गया सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के चालक रमन सिंह ईएमटी बिरेंद्र कृष्ण कुशवाहा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उदयपुर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने 11 वर्षीय बालक दिलदार को मृत घोषित किया तो वही अनुज कुमार 22वर्ष ,सूरज 15वर्ष, राजू 6वर्ष, को गंभीर चोट होने पर अंबिकापुर जिला अस्पताल एंबुलेंस 108 के माध्यम से विफल किया गया है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन में 30 से 35 लोग सवार थे नींद की झपकी आने के कारण या घटना घटित हुई है घटना के बाद से गांव में शोक व्याप्त है। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button