अम्बिकापुर

धान खरीदी उपकेंद मे अनियमितता एवं 32 लाख के गबन के मामले मे समिति प्रभारी गिरफ्तार

धान खरीदी उपकेंद्र पुहपुटरा मे अनियमितता एवं गबन के मामले मे सरगुजा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धोखाधड़ी एवं गबन के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल नयन पाण्डेय प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक लखनपुर द्वारा थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि धान खरीदी उपकेंद्र पुहपुटरा मे समिति प्रभारी संजय राजवाड़े एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा धान खरीदी मे अनियमितता बरतते हुए 1550 कुंटल धान कुल किमती 3162000 रुपय का धान समिति से गबन होने के सम्बन्ध मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 420, 409, 120 (बी) भा.द.स. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिदेशक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में धोखाधड़ी एवं गबन के मामले आरोपियों का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मामले में आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।
दौरान पता तलाश आरोपी संजय कुमार राजवाडे साकिन मणिपुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा धान खरीदी उपकेंद्र पुहपुटरा मे धोखाधड़ी कर गबन किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक भोज कुमार गुप्ता, प्रधान आरक्षक अनिल कामरे एवं पुलिस स्टाफ शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button