अम्बिकापुर

अंबिकापुर मे संचालित स्पा सेंटरो पर पुलिस की दबिश, 3 स्पा संचालको को कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक शोषण अधिनियम के तहत जारी किये नोटिस

सांकेतिक इमेज, साभार गूगल
अंबिकापुर । शहर मे संचालित स्पा सेंटरो के सम्बन्ध मे शिकायत सरगुजा पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर स्पा सेंटर के सम्बन्ध मे वैध लाइसेंस एवं कार्यस्थल पर महिला लैंगिक शोषण अधिनियम के तहत नियमो के पालन की जाँच हेतु दिशा निर्देश पुलिस टीम को दिए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.),के नेतृत्व मे विशेष पुलिस टीम द्वारा गांधीनगर स्तिथ 01 स्पा सेंटर एवं थाना कोतवाली अंतर्गत 02 स्पा सेंटरो मे औचक जांच की गई जो स्पा सेंटरो के द्वारा स्पा के सम्बन्ध मे कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया जो तत्काल संचालको को अस्थाई रूप से स्पा सेंटर बंद करने के निर्देश दिए गए, एवं कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक शोषण अधिनियम के तहत नियमो का पालन ना होने पर स्पा संचालको को वैधानिक नोटिस दिया गया हैं,

स्पा सेंटरो मे कार्यरत महिला कर्मचारियों से स्पा सेंटर के सम्बन्ध मे गहन पूछताछ की गई एवं महिला कर्मचारियों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए, एवं स्पा सेंटर के सम्बन्ध मे किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर सख्त कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिए गए, स्पा सेंटर संचालन के सम्बन्ध मे वैध लाइसेंस ना होने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की सुचना श्रम विभाग एवं नगर निगम को दी गई हैं।

कार्यवाही के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक अनीता आयाम एवं पुलिस टीम शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button