माफिया अतीक अहमद के शूटर बेटे असद को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एनकाउंटर में किया ढेर, योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ की सराहना की

उमेश पाल हत्याकांड में फ़रार माफ़िया अतीक़ अतीक के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम को यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया. दोनों पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था. इनका एनकांउटर झांसी में किया गया. एसटीएफ के दावा है कि इनके पास से विदेशी हथियार बरामद हुए हैं.

इस एनकाउंटर के संबंध में यूपी पुलिस ने जानकारी दी कि असद पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वॉन्टेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए है.
सीएम योगी की प्रतिक्रिया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी एसटीएफ की सराहना की है. वहीं प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी है. हालांकि इस एनकाउंटर के बाद कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई गई है. इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई है. गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अशद फरार चल रहा था.
इधर उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसके फाई अशरफ को गुरुवार को प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान करीब पौने घंटे तक सुनवाई चली. अदालत ने दोनों की रिमांड की मांग पर फैसला सुरक्षित रख लिया है और शाम तक इस पर फैसला हो सकता है. इस बीच बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर अतीक को झटका लगा और फूट-फूटकर रोने लगा.


