घर के सामने से खड़ी कार चोरी करने वाला पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार..आरोपी के कब्जे से मारुती कार बरामद

अंबिकापुर घर के सामने खड़ी मारुति कार चोरी करने वाला पूर्व ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान राइस मिल रोड में रहने वाले करन सम्गर द्वारा थाना गांधीनगर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 09/03/23 के रात्रि मे को प्रार्थी अपनी कार मारूति एस्प्रेसो को घर के सामने खड़ा कर सो गया था, सुबह उठकर देखा तो कार घर के सामने नहीं थी आस पास पता किया कोई पता नहीं चला, कार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर सदर धारा 379 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। विवेचना के दौरान घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया एवं मुखबीर सूचना के आधार पर मामले के संदेही मो.आदिल खान साकिन रायपुर को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया कार बरामद किया गया हैं, आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे,सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, विवेक पाण्डेय, आरक्षक सतेंद्र दुबे,संजीव चौबे,बृजेश राय,मनीष सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अमृत सिंह, प्रविन्द्र सिंह शामिल रहे।




